सामाजिक गोलबंदी की तैयारी में जुटा वैश्य मोर्चा, कल प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 15 जून से प्रखंडों में कार्यक्रम

image
REPORT BY: Anal kant mishra Sun, 08 Jun 2025 5:52 am (IST)
वैद्यनाथधाम(प्रातः आवाज) झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कल होने वाले बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू और कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ध्रुव प्रसाद साह ने कहा की सत्ताधारी दलों द्वारा अपने किए गए वायदे को पूरा नहीं करना, यह लोकतंत्र के लिए काफी गंभीर और ओबीसी के साथ धोखा है।खास कर कांग्रेस और राजद को ओबीसी के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया नहीं अपनाना चाहिए। विपक्ष सह कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी एवं पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ओबीसी की हिमायत करते हैं, इस वजह से झारखंड में महागठबंधन को भारी बहुमत भी मिला। अब अपने वायदे को पूरा करने के लिए सकारात्मक भूमिका अदा करना चाहिए।उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकारी आंकड़ों के अनुसार ही ओबीसी की आबादी 52 प्रतिशत से अधिक है, सत्ता बनाने और बिगाड़ने की यह वर्ग ताकत रखता है।अगर वैश्य और ओबीसी के साथ यही उपेक्षापूर्ण नीति रही तो झूठे वायदे करने वालों को समय आने पर सबक सिखाया जायेगा।कल संथाल परगना प्रमंडल का देवघर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।इसकी तैयारी प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, महासचिव गजेंद्र केशरी, केंद्रीय महासचिव विष्णु मंडल, केन्द्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह,जिला अध्यक्ष राजकुमार वर्णवाल एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र मंडल और जितेन्द्र चौधरी करेंगे। 15 जून से 20 जुलाई तक सभी केंद्रीय पदाधिकारी, सदस्य और जिलाध्यक्ष प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, बैठक और जन संपर्क अभियान चला कर अपने मुद्दे पर सरकार की मंशा बताने का काम करेंगे और पर्चा वितरण करेंगे।साथ ही 31 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर त्राहिमाम महाधरना कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

खबरें और भी