पृथ्वी के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराता है पर्यावरण दिवस : रुपा केसरी

REPORT BY: Anal kant mishra Fri, 06 Jun 2025 2:24 am (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नंदन पहाड़ स्थित अयान क्रिएशन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपा केसरी ने कहा पर्यावरण दिवस हमें हमारी पृथ्वी के प्रति हमारी सामूहिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को याद दिलाता है। जिला अध्यक्ष ने अयान क्रिएशन की मालकिन गुप्ता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के पल्लवी ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि गैर कानूनी तरीके से कट रहे पेड़ पौधे के लिए सरकार उचित कदम उठाए। कार्यक्रम में प्रेम तारा, सरिता वर्मा शारदा देवी, लक्ष्मी देवी,तेतरी देवी, एवं अन्य उपस्थित थीं।