पेटो बुढ़िया माता मंदिर उद्घाटन को लेकर शत चंडी महायज्ञ समिति की बैठक आयोजित

REPORT BY: vicky keshri Sun, 08 Feb 2026 5:30 am (IST)
केरेडारी: प्रखंड के पेटो गांव स्थित बुढ़िया माता के नव-निर्मित मंदिर के उद्घाटन को लेकर ग्यारह दिवसीय शत चंडी महायज्ञ की तैयारी हेतु भव्य एंव विधि व्यवस्था को लेकर केरेडारी के जनप्रतिनिधि एंव स्थानीय गण्यमान्य व महायज्ञ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता पेटो मुखिया प्रतिनिधि गुरुदायल साव एंव संचालन रविंद्र कुमार गुप्ता ने किया बैठक में उपस्थित लोगों ने महायज्ञ से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, तथा युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू करने का निर्णय लिया गया।मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने यज्ञ के दौरान बाहर से आये श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई दिक्कत नही हो,यज्ञ मंडप भव्य एंव आकर्षक कैसे बने जिसके अलावा महायज्ञ के दौरान कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा किया है।आगे उन्होंने कहा कि कंडाबेर माता स्थान के बाद पेटो पंचायत के बुढ़िया माता स्थान स्थित मंदिर है जो भव्य मंदिर एंव आकर्षक बनाया जा रहा है।स्थानीय एंव अन्य शहरो के श्रद्धालु का भी मानना है कि पेटो पंचायत स्थित बुढ़िया माता स्थित मंदिर में सच्चे मन पूजा अर्चना करने की बाद श्रद्धालुओं को मनोकामना पूर्ण होती है।बता दे की ग्यारह दिवसीय शत चंडी महायज्ञ 20 मार्च से 30 मार्च तक चलेगा वहीं 24 कुंडीय यज्ञ मंडप एवं यज् धार्मिक प्रवचनों के लिए आठ दिनों का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें चार-चार दिन महिला एवं पुरुष कथावाचकों द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। महायज्ञ समिति ने क्षेत्रवासियों से इस पावन धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई है।जिसको लेकर तैयारी एंव पूजा समिति का गठन भी किया गया है।इस दौरान अन्य गांव से आये जनप्रतिनिधि एंव पत्रकारों को यज्ञ समिति द्वारा अंगवस्त्र एंव बुढिया माता स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर जिला परिषद अनिता सिंह, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी,।मुखिया दिनेश साव महेश साव,जिसके अलावापूजा यज्ञ महा समिति के अध्यक्ष गुरुदायल साव सचिव रविंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश साव,सुरेश यादव,अशेस्वर यादव, चंदन गुप्ता, प्रितम साव, संतोष गुप्ता, कोलेश्वर साव,बसंत साव, अमित प्रसाद गुप्ता, किशोर साव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।








