आपकी विकास पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने झारखंड के राज्यपाल को लिखा पत्र ।

REPORT BY:
Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar
Mon, 02 Feb 2026
11:38 am (IST)
केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने आपकी विकास पार्टी के केंद्रीय कार्यालय आरआईटी रोड स्थित छतरवर में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा निकाली गई भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा को कम से कम तीन वर्षों की छूट प्रदान करने की मांग को लेकर झारखंड के राज्यपाल को पत्र लिखा। गुलाम मुस्तफा ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों हेतु भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है जिसका झारखंड के लाखों युवाओं द्वारा लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। यह भरती राज्य के शिक्षित एवं योग्य मेहनतकश युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है लेकिन इसमें निर्धारित आयु सीमा सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 35 वर्ष बी सी 1 एवं बी सी 2 के लिए 37 वर्ष तथा एससी एसटी वर्ग के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है अभी के सरकार के द्वारा सालों साल परीक्षा न लेकर युवाओं के लिए बड़ी परेशानी बढ़ा दी गई है जिसके वजह से लाखों अभ्यर्थी जिनका उम्र आयु सीमा के अनुसार खत्म हो चुकी है वह इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे उन्होंने राज्यपाल से गुहार लगाते हुए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विनम्र आग्रह की है कि वर्तमान जेपीएससी भर्ती परीक्षा में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को कम से कम तीन वर्षों की आयु सीमा छूट प्रदान करने की एवं दिशा निर्देश देने की कृपा करें ताकि योग्य अभ्यर्थियों को इस प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान हो सके।