बड़कागांव में दिनदहाड़े चली गोली, सोने के दुकानदार से 25 से 30 लाख रुपए जेवरात लेकर अपराधी हुए फरार

REPORT BY:
vicky keshri
Sat, 07 Feb 2026
12:12 pm (IST)
बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के समीप जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 22 से 25 लाख का जेवरात लेकर फरार हो रहे अपराधियों ने चलाई गोली। गोली चलने से सुधीर सोनी नामक व्यक्ति का घायल होने की खबर। सुधीर सोनी की स्थिति खतरे से है बाहर।हाथ में लगी है गोली। 3 अपराधी अपाची बाइक पर थे सवार। 4 से 5 राउंड चली गोली। घटनास्थल पर अफरा तफरी का मचा माहौल। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी। सुधीर सोनी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग किया गया रेफर।