झारखंड विधानसभा लोक लेखा समिति की बैठक परिसदन सभाकक्ष में सम्पन्न

REPORT BY: vicky keshri Fri, 20 Jun 2025 4:14 pm (IST)
प्रातः आवाज :
कोडरमा। स्थित परिसदन सभाकक्ष में झारखंड विधान सभा लोक लेखा समिति ने समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह विधायक बरही विधानसभा क्षेत्र मनोज कुमार यादव द्वारा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को सरकार ने जो राशि आवंटित की है, उसका लेखा जोखा के साथ-साथ कार्य की भी समीक्षा हुई। राशि आवंटन के विरुद्ध विभाग द्वारा कराये गये कार्य तथा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि के बारे में भी जानकारी ली गयी।बैठक में समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कई विभागों ने अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। समिति के अध्यक्ष ने इस संबंध में विभाग के पदाधिकारियों से जवाब तलब किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विधान सभा की लोक लेखा समिति के सदस्य नमन विक्सल कोनगाड़ी,जगत माझी, सुखराम उराँव एवं उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी व अन्य उपस्थित रहे।