लबगा में होली मिलन समारोह में विधायक ने लोगों को दी होली की शुभकामनाएं

पतरातू लबगा पंचायत सचिवालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया किरण यादव ने की।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं एवं युवाओं ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से स्थानीय विधायक रोशनलाल चौधरी की धर्मपत्नी डॉ रेखा चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उनके आगमन से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
वहीं मुखिया किरण यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है, जो सामाजिक भेदभाव मिटाकर सभी को एक साथ लाता है और जीवन मे नई शुरुआत का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का पूर्व उप मुखिया लालु महतो के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मौके पर पूर्व मुखिया शिव प्रसाद मुंडा वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार रवि उपेंद्र सिंह खरवार लालमोहन मुंडा सरिता देवी सुनीता देवी अविनाश तुरी समाजसेवी अरुण कुमार साहू लखन मुंडा सुरेश साहू शंभू साहू नागेश्वर साहू रामदास गोप रंजीत यादव भवानी सिंह खरवार अनिल सिंह खरवार सीताराम महतो शिक्षक दिनेश कुमार कैलाश कुमार पिंकी देवी सविता देवी मीरा कुमारी शांति महतो दर्जनों लोग उपस्थित रहे।