सदर अस्पताल के उपाधीक्षक समेत तीन डॉक्टर निलंबित

image
REPORT BY: Gaurav Mishra Thu, 12 Mar 2026 8:07 pm (IST)

जमुई: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक समेत तीन डॉक्टर निलंबित

   पुलिस हिरासत में मौत मामले में बड़ी कार्रवाई

जमुई

बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने जमुई सदर अस्पताल में कार्यरत उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद समेत तीन चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह बड़ी कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कड़े रुख और निर्देशों के बाद की गई है। पूरा मामला वर्ष 2020 का है, जब चकाई निवासी सिद्ध कोड़ा की पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। न्यायिक जांच के दौरान यह पाया गया कि पोस्टमार्टम करने वाली टीम, जिसमें डॉ. देवेंद्र कुमार और डॉ. नागेंद्र कुमार भी शामिल थे, ने अपनी रिपोर्ट में गंभीर गड़बड़ियां की थीं। मृतक के शरीर पर मौजूद चोट के निशान और नाक-मुंह से निकलने वाले खून जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्यों को रिपोर्ट में जानबूझकर छिपाया गया था। साथ ही, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में नियमों के विरुद्ध किसी स्वतंत्र गवाह को भी शामिल नहीं किया गया था। साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ और कर्तव्यहीनता के इस गंभीर खुलासे ने पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है।


जनार्दन शर्मा

खबरें और भी