डीएम ऑफिस में कार्यरत होमगार्ड जवान समेत तीन घरो में भीषण चोरी

REPORT BY: Gaurav Mishra Fri, 01 Aug 2025 6:23 am (IST)
बेटी की शादी के लिए रखे गहने भी ले भागे चोर
सोये घर के सदस्यों को बंधक बना कर दी घटना को अंजाम
शेखपुरा. सदर प्रखंड के कोसुम्भा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेउसा डीह गांव में भीषण डकैती की घटना घटित हुई | यह घटना देर रात को बंद घरों में चोरो ने अंजाम दिया | दरसल यह चोरी की घटना तीन घरों में हुई है | जिसमे दो घर बंद थे और एक घर में दो महिला और एक पुरुष थे, वे जिस कमरे में सो रहे थे चोरों उस कमरे को बंद कर दिया और और गहने - जेवर नगदी समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए | यह घटना ढेउसा डीह गांव निवासी अजय प्रसाद के घर में 4 लाख के गहने और 15 हजार नगदी, जबकि भूषण प्रसाद के घर में 3 लाख के गहने और 12 हजार नगदी, जबकि नागेंद्र प्रसाद के घर में 2 लाख के गहने और 10 हजार नगदी की चोरी की गयी है | गृह स्वामिनी ने बताया है की वे अपनी पुत्री की शादी के लिए जेवर बनाकर घर में रखें थे और देर रात डकैत चुरा ले गये | वहीं डीएम ऑफिस में कार्यरत होमगार्ड जवान सतेन्द्र प्रसाद ने बताया है की दो से तीन लाख के जेवरात और नगदी की चोरी उनके घर में कर ली गई है,घटना की सुचना पुलिस को दी गई है | पुलिस ने घटना स्थल का जांच भी किया है| वहीं थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया है की लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी |
रिपोर्ट : धीरज सिन्हा