कांग्रेस की वर्चुअल बैठक आयोजित, प्रदेश प्रभारी समेत अन्य आला नेता हुए शामिल नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों को दुरुस्त करने व आंकड़े जुटाने का नि

REPORT BY: Anal kant mishra Sun, 08 Jun 2025 4:44 am (IST)
देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संथाल परगना के देवघर,दुमका,गोड्डा तथा जामताड़ा जिला के वर्चुअल मिटींग में शामिल हुए। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री डॉ इरफान अंसारी तथा दीपिका सिंह पांडेय मुख्य रूप से भाग लिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी ने सभी जिलाध्यक्षों के साथ देवघर जिला अध्यक्ष को संगठन सृजन एवं संविधान बचाओ अभियान को लेकर कई निर्देश दिए तथा आगे के कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तय किया। प्रदेश प्रभारी के.राजू ने विगत संविधान बचाओ अभियान रैली की सफलता पर धन्यवाद दिया तथा संगठन के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर संतुष्टि जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए नगर कमिटी को दुरुस्त कर लेना है तथा चुनाव संबंधी सभी आंकड़े इकट्ठा कर उस पर कार्य करनी है ताकि हमें अधिक सफलता मिल सके। वहीं कांग्रेस के सांगठनिक ऐप जो सांगठनिक कार्यों के साथ प्रशिक्षण,सुझाव तथा शिकायत के लिए तैयार किया गया है, जिसका बखुबी इस्तमाल किया जा रहा है। साथ ही इसके लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिलों में पार्टी कार्यालय खोलने पर बल दिया तथा प्रभारी के निर्देशों का अनुपालन कर तय अवधि में सारे कार्यों को पुरा करने को कहा।उन्होंने कहा कि 15 जून तक सभी मंडल कमिटी बना लेनी है, जिसमें सभी पंचायत अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगें। तत्पश्चात पंचायत तथा वार्ड कमिटी का गठन कर लेना है। साथ ही जिला कमिटी के लिए सभी मंडल से तीन व्यक्तियों को चिन्हित करना है। इधर संविधान बचाओ रैली को पंचायत या वार्ड स्तर पर ले जाना है ताकि हमारा संदेश घर-घर तक पहुंच सके। इस दौरान देवघर जिला के प्रभारी अजय दुबे,दुमका जिला अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी,गोड्डा जिला अध्यक्ष दिनेश यादव तथा जामताड़ा जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा के साथ श्यामल किशोर सिंह आदि जुड़े हुए थे। वर्चुअल मीटिंग के दौरान पार्टी कार्यालय में जिला महासचिव उपरोक्त दिनेश कुमार मंडल तथा पियूष झा मौजूद थे।