विवाह बंधन में बंधे प्रेमी युगल ,थाना के बाहर विवाह बंधन में बढ़ते प्रेमी युगल

image
REPORT BY: nilendujaipuriar Fri, 16 May 2025 11:59 pm (IST)
रजरप्पा थाना परिसर के बाहर शुक्रवार को एक प्रेमी युगल विवाह बंधन में बांधकर जीवन पर साथ रहने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार सोसो दुलमी निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र जितेंद्र महतो 31 वर्ष का प्रेम प्रसंग सुकरीगढ़ा बगीचा टोला निवासी टुकेश्वर महतो की पुत्री सिम्पल कुमारी 28 वर्ष के साथ पिछले 2019 से चल रहा था। जिसके बाद युवक ने माता पिता के दबाव में युवती के साथ वर्ष 2024 में शादी करने से इनकार कर घर से फरार हो गया। जब युवक वापस अपने घर लौटा तो युवती ने दोबारा शादी करने का दबाव डाला। तब युवक ने युवती के साथ शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अंततः युवती ने गुरुवार को रजरप्पा थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर छह वर्षो तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़कर थाना लाया गया। जिसके बाद शुक्रवार को आपसी सहमति के बाद युवक ने युवती के साथ थाना परिसर के बाहर युवती के मांग में सिंदूर डालकर विवाह कर लिया। और जीवन भर दोनो एक साथ रहने का संकल्प लिया। मौके पर जगेश्वर नागवंशी, प्रभु महतो, पियारी देवी, मीणा देवी, अनिता देवी, सविता देवी, कालीचरण महतो, राजकिशोर महतो, सुधीर अकेला सहित कई मौजूद थे।