कचरा फेंके जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

REPORT BY:
Pratah Awaj IT Head Dheeraj kumar
Sun, 28 Dec 2025
10:19 am (IST)
हजारीबाग सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मंडई खुर्द में नगर निगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कचरा फेंके जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते आठ महीनों से इस समस्या को लेकर नगर निगम को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इसी मुद्दे को लेकर आज मंडई खुर्द में ग्रामीणों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में मांग रखी कि गांव से कचरा डंपिंग यार्ड को तुरंत हटाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक डंपिंग यार्ड यहां से नहीं हटेगा, तब तक नगर निगम की कचरा ढोने वाली किसी भी गाड़ी को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि कचरे की वजह से दुर्गंध, गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।