पत्थलगड़ा, सुभाष चौक में दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा गजब का उत्साह

image
REPORT BY: Super Admin Mon, 22 Sep 2025 4:58 pm (IST)
संजय कुमार राणा पत्थलगड़ा (चतरा): (प्रातः आवाज ) :- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पत्थलगड़ा प्रखंड के सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंडप में प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। आस्था और भक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में क्षेत्र के तीन सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा की शुरुआत सुभाष चौक स्थित दुर्गा पूजा मंडप से हुई। श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर बरवाडीह पीपल टोला, गुजरी गेट, पत्थलगड़ा बस्ती होते हुए सिंघानी के पंचमुखी चौक पहुंचे। कलश यात्रा के साथ पुनः वापस होते हुए बकुलिया नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने नदी से पवित्र जल भरकर अपने कलश में संग्रहित किया। इसके पश्चात कलश को पूजा पंडाल में स्थापित किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, माथे कलश देकर शुरुआत किया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेंद्र दांगी, पत्थलगड़ा जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी गी उर्फ भगत जी पत्थलगड़ा अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाअधिकारी ऊदल राम, पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, पूर्व जीप सदस्य सुनीता देवी, सिंघानी पंचायत के पूर्व मुखिया कुसुमलता कुशवाहा , हरीश दांगी एवं पूजा समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन और पूजा समिति की अहम भूमिका रही। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने श्रद्धा भाव से पूरे उत्सव में भाग लिया। शारदीय नवरात्र के इस पावन अवसर पर पत्थलगड़ा क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। पूजा समिति द्वारा आगामी दिनों में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना बनाई है।

खबरें और भी