मडुवाटांड़ में दुर्गा पूजा पंडाल का नया स्वरूप – गुफा के भीतर विराजेंगी मां दुर्गा, 12 ज्योतिर्लिंग व मंदिर होंगे मुख्य आकर्षण

image
REPORT BY: Super Admin Tue, 23 Sep 2025 2:54 pm (IST)
कोडरमा : शारदीय दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर मडुवाटांड़ में इस बार भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां पंडाल को एक अलग और अनोखे रूप में सजाया जा रहा है। विशेष आकर्षण यह रहेगा कि पहाड़ जैसी संरचना के भीतर गुफा का आभास कराया जाएगा, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होंगी। आयोजकों के अनुसार पंडाल के भीतर 12 ज्योतिर्लिंग और 12 प्रसिद्ध मंदिरों की प्रतिकृति भी बनाई जा रही है। यह दर्शनीय स्थल पूजा पंडाल को धार्मिक आस्था और पर्यटन दोनों दृष्टिकोण से अद्वितीय बनाएगा। श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ देशभर के धार्मिक स्थलों की झलक एक ही स्थान पर देख सकेंगे। पंडाल निर्माण कार्य में बाहर से आए कलाकारों और कारीगरों की मेहनत झलक रही है। जगह-जगह भव्य सजावट, लाइटिंग और धार्मिक प्रतीकों का संयोजन लोगों को आकर्षित करेगा। आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस पंडाल को लेकर खासा उत्साह है। उनका कहना है कि यह अद्वितीय पंडाल पूरे इलाके की पहचान बनेगा और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

खबरें और भी