कानिकेंद जंगल में विगत कुछ दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने सड़क किया जाम

image
REPORT BY: vicky keshri Thu, 26 Jun 2025 3:13 pm (IST)
कानिकेंद जंगल में विगत कुछ दिन पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने सड़क किया जाम मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग के कानिकेन्द जंगल में बीते 28 मई को हुए सड़क हादसे में घायल हुए चार युवकों में से एक 30 वर्षीय पूरण मेहता पिता लल्लू मेहता ग्राम फुलवरिया निवासी एक युवक की लगभग एक महीने बीत जाने के पश्चात बुधवार देर रात वेल्लोर के एक अस्पताल में ईलाज के पश्चात रांची लौटने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। बताते चलें कि बीते 28 मई को एक टेम्पो डोमचांच के फुलवरिया से सब्जी लोड कर घोडथम्भा (गिरिडीह) जा रहा था। जिसमें 5 लोग सवार थे। घोडथम्भा जाने के क्रम में नवलशाही थाना क्षेत्र के कानिकेंद जंगल के समीप टेम्पो के पीछे से आ रही एक हाईवा ने टेम्पो में टक्कर मार दी थी। जिससे टेम्पो में सवार एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए थे। जिसमें पूरण कुमार मेहता भी शामिल था। घायलों को ईलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया गया था। जिसके पश्चात उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उसे रांची के रिम्स में भर्ती किया गया था। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखकर उसके परिजन उसे वेल्लोर (कर्नाटक) ले गए थे। जहाँ लगभग एक महीने तक इलाज के पश्चात 25 जून को चिकित्सकों ने उसके बचने की ना उम्मीद जताते हुए उसे वापस घर जाने की सलाह दे दी। जिसके पश्चात गुरुवार को वे लोग पूरण को लेकर रांची लौट रहे थे की इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर उसके मौत की खबर ग्रामीणों को मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कोडरमा - गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इधर परिजनों का कहना है कि पूरण के इतने लंबे समय तक चले ईलाज के कारण उनका काफी ज्यादा पैसा खर्च हो गया है। उन्होंने पूरण के ईलाज के लिए जमीन तक बेच डाली है। अब उन्हें प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा है। उनका कहना है कि जिस हाईवा से दुर्घटना होने के कारण पूरण की जान गई है, पुलिस उस वाहन मालिक से मुआवजा दिलाने का काम करे। इधर सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। वहीं घटना की सूचना पाकर नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग 2 दो घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद सड़क जाम को हटाया ।