डोमचांच: करंट लगने से तीन वर्षीय मासूम और 10 वर्षीय किशोरी की मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

REPORT BY: vicky keshri Thu, 26 Jun 2025 3:25 pm (IST)
डोमचांच। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधुवन मे गुरुवार को करंट लगने से 3 वर्षीय मासूम और 10 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान सरस्वती कुमारी उम्र 10 वर्ष पिता मनेजर सिंह, मृतक मासूम की पहचान लड्डू सिंह उम्र 03 वर्ष पिता सूरज सिंह ग्राम मधुवन निवासी के रूप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मैनेजर सिंह के घर मे 3 वर्षीय बच्चा और 10 वर्षीय किशोरी खेल रही थी। इसी दौरान लोहा गेट मे करंट आ गई,जिससे इसकी चपेट मे दोनों बच्चे आ गए और दोनों की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है।