बिछड़े हाथी ने ली एक बुजुर्ग की जान, गांव में दहशत का माहौल

image
REPORT BY: nilendujaipuriar Thu, 01 May 2025 1:12 pm (IST)
हजारीबाग दारू थाना क्षेत्र के हरली के अलौदी ताड़ में दर्दनाक हादसा हो गया, जब हाथियों के झुंड से बिछड़कर एक भटके हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान हरली के अलौदी ताड़ निवासी सुरेश विश्वकर्मा उम्र लगभग 50 वर्ष पिता स्व. महावीर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिवारवालों ने बताया कि सुरेश बुधवार रात रामगढ़ के चैनपुर बड़गांव बारात में गए थे। वापस लौटते समय गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जैसे ही वह हरली रोड से अपने घर की ओर बढ़े, रास्ते में अचानक एक हांथी सामने आ गया और हमला कर दिया। हमले में सुरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना प्रभारी शफीक खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लिया। कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनाक्रम के पूछताछ के बाद मृतक के परिवार को मुखिया एवम् ग्रामीणों के समक्ष 50,000 की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। साथ ही आश्वासन दिया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट साहित्य अन्य कागजी प्रक्रिया के बाद बची राशि 3,50,000 की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से हाथियों का झुंड क्षेत्र में घूम रहा है, लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार फोन करने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी फोन नहीं उठाते। हाथियों ने कई बाउंड्री फसल का नुकसान करते आ रहा है। जहां हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हाथियों के लिए स्पष्ट कॉरिडोर न होने के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं और आम लोग लगातार खतरे में हैं। पूर्वी वन क्षेत्र के वनरक्षी कुंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में दो-तीन हाथियों के झुंड हैं, जिनमें से एक हाथी झुंड से अलग हो गया और आक्रामक हो गया। इसी हाथी ने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि हाथी को जल्द से जल्द उसके कॉरिडोर में सुरक्षित भेजने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक सुरेश विश्वकर्मा लोहार का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बच्चे हैं – तीन बेटियां और एक बेटा। अब परिवार मुआवजे और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है। प्रशासन की लापरवाही और जंगल राज की छाया ने एक और घर उजाड़ दिया है। सवाल यही है – क्या अगला नंबर किसका होगा?

खबरें और भी