दनुआ घाटी में रांची से गया जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

REPORT BY: nilendujaipuriar Thu, 01 May 2025 2:27 pm (IST)
चौपारण:- रांची से गया जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
चौपारण(प्रातः आवाज)। तेज-हवा- पानी के बीच दनुआ घाटी से होकर गुजर रहे कार के चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे महेंद्रा कार BR 02Z/8828
असंतुलित हो गया और इसी में पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिसमे कार चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान पंकज सिंह उम्र 42पिता प्रमोद सिंह गया बिहार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह रांची से गया, बिहार जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से ट्रक लेकर फरार हो गया।