गोली कांड में दो गिरफ्तार, घायल युवक की स्थिति नाजुक

REPORT BY: irshad Fri, 18 Apr 2025 6:31 pm (IST)
बरकट्ठा : गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। बरही एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि घटना में शामिल दो अपराधी शशिनाथ पांडेय और विक्रांत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शेष अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है। घायल अनूप यादव के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मालूम हो कि गुरुवार के देर शाम में गोरहर थाना क्षेत्र के बंडासिंघा गांव स्थित शिवमंदिर के सामने एक गुमटी के पास करीब पांच अपराधी बाइक से पहुंचा। वहां खड़े युवक अनूप यादव पर ताबड़तोड़ गोली मारी। इससे वह वहीं गिर पड़ा। बताया जाता है कि अपराधियों ने तीन गोलियां मारी। जबकि एक गोली हांथ को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर घटना में दो अपराधी समेत प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पकड़ा है। शेष अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि घायल अनूप यादव ने घायलावस्था में दो अपराधी हरिओम सिंह और सचिन पांडेय को फायरिंग करते देखा है। उसने बताया है कि सरस्वती पूजा जुलूस में अपराधियों ने लड़कियों के साथ बदसलूकी कर रहा था। विरोध करने पर उस समय हमें जान मारने की धमकी दी थी। इस बाबत में पुलिस के पास लिखित शिकायत की थी। परिजनों के मुताबिक घायल का इलाज मेडिका रांची में चल रहा है। उसके शरीर से दो गोली निकाला जा चुका है। जबकि एक गोली फसा हुआ है। स्थिति नाजुक बनी हुई है। गोलीकांड को लेकर लोंगो में काफी रोष है। इधर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा है कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्तमान सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार गिरते जा रही है।
----